बलिया के उद्योग विभाग पर महिलाओं ने लगाया गम्भीर आरोप

DM को दिया शिकायत पत्र

0

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia district) के उद्योग विभाग पर एक साथ कई महिलाओं ने डीएम को पत्र देकर गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं में से एक महिला ने बताया कि मैं पुराने सिलाई मशीन से काम करती हूं और अपना जीवन- यापन करती हूं। जब मैंने नयी सिलाई मशीन के लिए उद्योग विभाग को आवेदन किया तो उद्योग विभाग में कार्यरत माया राम सरोज मुझे बार-बार परेशान करने लगे और हमारे साथ अभद्रता करने लगे। वह हमे कोई काम नहीं करने देते हैं। जिसकी शिकायत पूर्व में भी कई बार की गयी है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जिसको लेकर सैकड़ो महिलाओं ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here