होंठों के रंग में हो रहा बदलाव, तो जाने इस बीमारी का है संकेत

बचपन में होठों का रंग हमेशा गुलाबी होता लेकिन समय के साथ इनका रंग बदलने लगता है।

0
lips

जैसा की आप सब जानते है बीमारी शरीर पर अपने अलग-अलग तरह के निशान छोड़ते है। वही बड़े- बुजुर्ग भी अकसर बताते रहते है कि शरीर में होने वाली बीमारी कई तरह के अलग चिन्ह छोड़ते है। इसलिए शरीर पर होने वाले निशान को हल्के में न लें बल्कि बीमारी के शुरुआती संकेत को पहचानें।

बचपन में होठों का रंग हमेशा गुलाबी होता लेकिन समय के साथ इनका रंग बदलने लगता है। समय के साथ-साथ होंठ के रंग जामुनी , लाल और काला पड़ने लगता है। होठों का रंग बदलना कई बीमारी के शुरुआती संकेत होते हैं। होठों का रंग बदलना शरीर में होने वाली गड़बड़ी का संकेत होते हैं। तो आईये जानते है इन बदलते हुए होठो के रंगो से होने वाली बीमारियों के बारे में।

लाल होंठ

होंठ का रंग पिंक दिखने के बजाय यदि लाल दिखने लगते तो यह संकेत लिवर संबंधी बीमारी का है। किसी व्यक्ति की लिवर में गड़बड़ी होती है तो होंठ का रंग लाल दिखने लगता है। शरीर में किसी भी तरह का एलर्जी होती है तब भी होंठ का रंग लाल होने लगता है।

काले होंठ

ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल के कारण होंठ का रंग काला पड़ने लगता है। इन सब के अलावा जो लोग धूम्रपान करते हैं उनके भी होंठों का रंग काला पड़ने लगता है।

जामुनी होंठ

कई बार ज्यादा ठंड लगने के कारण होंठ का रंग बदलने लगता है और जामुनी कलर का दिखने लगता है। जिन लोगों को दिल या फेफड़ें संबंधित बीमारी होती है उनके होंठों का रंग भी जामुनी रंग का दिखता है। साथ ही जिन लोगों को पेट और पाचन संबंधित दिक्कतें होती है उनके होठों का रंग भी जामुनी रंग का दिखाई देता है।

व्हाइट और येल्लो होठ

अगर आपके होंठों का रंग पीला या सफेद सा आने लगा है तो इसका कारण एनीमिया हो सकता है। शरीर में खून की कमी होने पर होंठ सफेद दिखने लगते हैं। इसके अलावा ब्लड में बिलुरुबिन की मात्रा बढ़ने से होंठ का रंग पीला दिखने लगता है। कई बार वायरल इंफेक्शन के कारण भी होंठ पीले दिखते हैं।

नोट: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पूर्व चिकित्सक से अवश्य परामर्श लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here