निकाय चुनाव: सिकंदरपुर में बीजेपी के जीत के बाद निर्दलीय प्रत्याशी ने लगाया धांधली का आरोप

0

Civic Election: ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगर पंचायत सिकंदरपुर में बीजेपी के जीत के बाद निर्दलीय प्रत्याशी गणेश सोनी ने बीजेपी के पूर्व विधायक व प्रशासन पर धांधली का आरोप लगाया है। जिसको लेकर आज जिलाधिकारी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी गयी है। आपको बता दे कि गणेश सोनी बीजेपी के मंडल अध्यक्ष थे और बीजेपी से टिकट भी मांग रहे थे लेकिन टिकट न मिलने पर, बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा है। इनका आरोप है कि 275 वोटों से यह चुनाव जीत चुके है। लेकिन जब जीत की घोषणा हुई तो उसमें जबरन बीजेपी प्रत्याशी संजय जयसवाल को जीता दिया गया। जिसको लेकर उच्च अधिकारियों को पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here