सीएम योगी ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माला अर्पण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके प्रतिमा पर माला अर्पण किया और कहा कि, उन्होंने हमेशा क्रांति का मार्ग चुना।

0
26

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में परिवर्तन चौक (Parivartan Chowk) पर सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) की जयंती के अवसर पर सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, आजादी के आंदोलन के दौरान अनेक ऐसे अवसर आए थे| जिसके माध्यम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) भारत की राजनीति में स्थापित हो सकते थे। मगर इससे इतर उन्होंने हमेशा क्रांति का मार्ग चुना।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, देश के हर नागरिक के मन में देशभक्ति का भाव पैदा हो और हम सब अपनी राष्ट्रीयता के मार्ग का अनुसरण करते हुए राष्ट्र प्रथम के भाव को सदैव निखार सकें। उसके वे सदौव पक्षधर थे।

इससे पहले भी मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि, माँ भारती के अमर सपूत, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। आपकी राष्ट्र आराधना हम सभी के लिए पावन पाथेय है। सभी प्रदेश वासियों को ‘पराक्रम दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here