Tuesday, December 13, 2022
Homeन्यूज़नेशनलफिल्म अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज

 प्रयागराज में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ फिल्म की शूटिंग के दौरान छात्र को स्कूटर से टक्कर मारने और मारपीट करने के मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। इस मामले में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की तरफ से भी छात्र के खिलाफ शूटिंग मे बाधा डालने को लेकर शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, फिल्म अभिनेता राजपाल यादव सोमवार को उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के कटरा इलाके में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग देखने के लिए इलाके में भारी भीड़ जमा थी। सीन में राजपाल यादव को स्कूटर चलाना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कूटर चलाने के दौरान राजपाल यादव का बैलेंस बिगड़ा और उन्होंने बालाजी नाम के एक छात्र को टक्कर मार दी।

छात्र का आरोप है कि टक्कर में उसे गंभीर चोटें आई हैं। छात्र ने कहा कि जब उसने टक्कर मारने का विरोध किया तो राजपाल यादव ने उनके साथ मारपीट भी की। छात्र ने शिकायत में ये भी आरोप लगाया है कि टक्कर लगने के बाद यूनिट के लोगों ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

वहीं इस मामले में फिल्म यूनिट और राजपाल यादव की ओर से भी पुलिस से शिकायत की गई है। आरोप लगाया गया है कि शूटिंग के दौरान लोग वीडियो बना रहे थे और मना करने पर यूनिट के साथ गलत व्यवहार किया। शिकायत में कहा गया है कि कई बार मना करने के बाद भी वहां मौजूद कुछ लोग शूटिंग में बाधा पैदा कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments