कांग्रेस नेता मनोहर सिंह गिल पंचतत्व में हुए विलीन

पद्म विभूषण से सम्मानित मनोहर सिंह गिल (Manohar Singh Gill) ने साउथ दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।

0

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और कांग्रेस नेता मनोहर सिंह गिल (Manohar Singh Gill) का रविवार (15 अक्टूबर) को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार यानि आज दिल्ली में किया जाएगा। पद्म विभूषण से सम्मानित मनोहर सिंह गिल (Manohar Singh Gill) ने साउथ दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।

मनोहर सिंह गिल (Manohar Singh Gill) के निधन पर शोक जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्म विभूषण, मनोहर सिंह गिल के निधन पर बेहद दुख हुआ।’ उन्होंने कहा, ‘यूपीए सरकार में एक मूल्यवान सहयोगी के रूप में और एक सिविल सेवक के रूप में खेल, चुनावी प्रक्रिया और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता।’

मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी मनोहर सिंह गिल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘पूर्व सीईसी और केंद्रीय मंत्री डॉ मनोहर सिंह गिल के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और मैं वाहेगुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।’

मनोहर सिंह गिल (Manohar Singh Gill) 1996 से 2001 तक भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्य किया था। वह कांग्रेस सरकार में यूथ अफेयर और खेल मंत्री भी रहे। इसके अलावा उन्होंने सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री का पद भी संभाला।

पंजाब कैडर के पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी मनोहर सिंह गिल 2004 में कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुने गए थे। 1980 के दशक में पंजाब के कृषि सचिव के रूप में कार्य करने के बाद उन्होंने ‘एन इंडियन सक्सेस स्टोरी: एग्रीकल्चर एंड कोऑपरेटिव्स’ नामक पुस्तक भी लिखी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here