प्रयागराज पेशी में जाने के दौरान कौशाम्बी जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन बब्लू श्रीवास्तव ने बिताई रात

0

Kaushambi: अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव (Bablu Srivastava) ने पेशी के लिए प्रयागराज (Prayagraj) जाने के दौरान कौशाम्बी जेल में बिताई रात। यूपी के गाजीपुर के रहने वाले अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव की सोमवार को प्रयागराज कोर्ट में पेशी होनी है। इसके लिए उसे भारी सुरक्षा के साथ बरेली जेल से प्रयागराज ले जाया जा रहा था, इसमें पुलिस की चार गाड़ियां हैं। इस टीम को डिप्टी एसपी रैंक का अधिकारी लीड कर रहा है और 50 पुलिस कर्मी इस टीम में शामिल है।

माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव (Bablu Srivastava) को रविवार को रात होने के चलते कौशाम्बी जिला (Kaushambi) जेल में रात भर रखा गया, जहाँ बबलू श्रीवास्तव को कड़ी सुरक्षा के बीच एक अलग सेल में रखा गया है। बबलू श्रीवास्तव को सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे प्रयागराज पेशी के लिए ले जाया जाएगा।

डॉन बबलू श्रीवास्तव (Bablu Srivastava) ने कई साल पहले एक व्यापारी का अपहरण किया था। अपहरण के बाद 15 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में पुलिस की सतर्कता के चलते व्यापारी पंकज महिंद्रा को बरामद कर लिया था। इस मामले में आज बबलू श्रीवास्तव की हाईकोर्ट में पेशी होनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here