कौशांबी: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले (Kaushambi) के सैनी कोतवाली के नगर पंचायत अझुवा वार्ड नंबर 2 अंबेडकर नगर में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची अझुवा चौकी पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार पायल, उम्र 21 वर्ष पुत्री चंद्र किशोर निवासी वार्ड नंबर 7 मौलाना आजाद नगर बहुआ मोनू पुत्र बेनीलाल निवासी वार्ड नंबर 2 अंबेडकर नगर अझुवा के साथ बीते 8 माह पहले भाग कर शादी कर ली थी। मोनू डेली ड्राइवर है। आज वह पिकप में मॉल लोड कर कही उतारने गया था। महिला अपने घर मायके जाने को कह रही थी। मोनू ने बताया उसने कहा मल उतारकर छोड़ आऊंगा।

मोनू के पहुंचने से पहले महिला ने फांसी लगा ली। दरवाजा खुला था। मोनू का बड़ा भाई जो दिमागी रूप से कमजोर है। उसने बाहर आकर बताया कि मोनू की औरत फांसी लगाए है। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। मोनू और उसका भाई के साथ पायल ही घर में रहते हैं। मोनू के माता और पिता कानपुर में रहकर मजदूरी कर अपना परिवार चलाते हैं। मोनू अत्यंत गरीब परिवार से है। रोज ड्राइविंग से घर का खर्चा चलता है। युवक मोनू का रो रोकर बुरा हाल है। अझुवा चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here