भड़काऊ भाषण को लेकर Amit Shah के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई एफआईआर

0
1
Amit Shah

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala), डॉ. परमेश्वर (Dr Parameshwara) और कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य बीजेपी नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में, अमित शाह पर चुनावी राज्य कर्नाटक में अपनी हालिया रैलियों के दौरान भड़काऊ बयान देने, दुश्मनी व नफरत को बढ़ावा देने और विपक्ष को बदनाम करने का आरोप लगाया गया है।

डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद कहा कि, “केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो सांप्रदायिक दंगे होंगे। वह ऐसा कैसे कह सकते हैं? हमने भारत के चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की है।” कांग्रेस नेताओं ने शिकायत में 25 अप्रैल को कर्नाटक के विजयपुरा और अन्य स्थानों पर अमित शाह, संबंधित बीजेपी नेताओं और रैली के आयोजकों के नाम का उल्लेख किया है।

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कांग्रेस ने कहा कि, अमित शाह द्वारा दिए गए भाषण में झूठे और निराधार आरोप लगाकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से झूठे बयानों से भरा हुआ था। जिसका स्पष्ट उद्देश्य एकत्रित भीड़ और देखने वाले व्यक्तियों के बीच सांप्रदायिक वैमनस्य का माहौल बनाने की कोशिश करना था।

वही कांग्रेस नेताओं ने कथित अभद्र भाषा का एक वीडियो लिंक भी शिकायत के साथ दिया है। शिकायत में आईपीसी की धारा 153, 505(2), 171जी और 120बी का जिक्र किया गया है। बता दें कि, अमित शाह 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कई रैलिया कर चुके है। जहाँ भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक चुनाव में जीत हासिल करने के लिए काफी जोरो-शोरो से लगी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here