देश में फिर से कोरोना ने पकड़ी अपनी रफ़्तार

0
2
Corona Virus

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,542 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,48,45,401 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 63,562 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण से 38 मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,190 हो गई।

नए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 4.39 प्रतिशत और साप्ताहित दर 5.1 प्रतिशत है। देश में अभी 63,562 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.14 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबि, भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.67 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,42,50,649 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोरोना वैक्सीन की 220,66,27,758 डोज दी जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here