चक्रवात बिपरजॉय ने दिखाया अपना असर मांडवी में भारी बारिश की हुई शुरुआत

चक्रवात बिपरजॉय का लैंडफाल शाम में शुरू होगा और आधी रात तक रहेगा। कल सुबह तक यह कमजोर होकर इसकी हवा की गति 70-90 किमी प्रतिघंटा हो जाएगी।

0

Mandvi: चक्रवात बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) के विकराल रूप को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है और अब बिपरजॉय ने अपना असर दिखाना भी प्रारम्भ कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, चक्रवात बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) का लैंडफाल शाम में शुरू होगा और आधी रात तक रहेगा। कल सुबह तक यह कमजोर होकर इसकी हवा की गति 70-90 किमी प्रतिघंटा हो जाएगी।

इस बीच गुजरात के मांडवी (Mandvi) से एक वीडियो भी सामने आई है। मांडवी (Mandvi) में तेज हवाएं और भारी बारिश की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच कुछ ही घंटों में बिपरजॉय के गुजरात के तट से टकराने की आशंका हैं और वलसाड में समुद्र की ऊंची-ऊंची लहरे उठने लगी है।

एनडीआरएफ के डीजी के मुताबिक, गुजरात से लगभग 1 लाख लोगों को विस्थापित किया जा चुका है। लोगों को कम नुकसान हो इसलिए ऐसा लगातार किया जा रहा है। तूफना से पहले गुजरात के खई जिलों में तबाही देखने को मिली है। द्वारका से लेकर गिर सोमनाथ तक मकानों व पेड़ों को नुकसान पहुंचा है।

वही जामनगर एयरपोर्ट के निदेशक डीके सिंह ने कहा कि, 14 जुलाई दोपहर 1:30 बजे से 16 जुलाई रात 11:59 बजे तक के लिए NOTAM जारी किया गया है। कोई भी व्यावसायिक उड़ानें इस दौरान चालू नहीं रहेंगी। केवल आपातकालीन और राहत उड़ानों की अनुमति है।

आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि, बिपरजॉय चक्रवात की वजह से अगले चार-पांच दिनों तक तेज हवाएं पूर्व की ओर बढ़ेंगी। इन हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान है। इससे दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here