Manipur: विदेश राज्यमंत्री के आवास पर उपद्रवियों ने फेंका पेट्रोल बम

उपद्रवियों ने देर रात विदेश राज्यमंत्री आरके रंजन सिंह के इंम्फाल स्थित आवास पर पेट्रोल बम फेंका जिससे वहां आग लग गई।

0

Imphal News: मणिपुर (Manipur) में हिंसा की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहां बीते कई दिनों से हिंसा भड़की हुई है। जहाँ उपद्रवियों ने देर रात विदेश राज्यमंत्री आरके रंजन सिंह (RK Ranjan Singh) के इंम्फाल स्थित आवास पर पेट्रोल बम फेंका जिससे वहां आग लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

विदेश राज्यमंत्री आरके रंजन सिंह (RK Ranjan Singh) इस समय आधिकारिक दौरे पर केरल में हैं। उन्होंने कहा कि, शुक्र है कि कल रात मेरे इंफाल स्थित घर में कोई घायल नहीं हुआ। बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए थे और मेरे घर के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर को नुकसान पहुंचाया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि, मेरे गृह राज्य में जो कुछ भी हो रहा है उसे देखकर बहुत दुख होता है। मैं अब भी लोगों से शांति की अपील कर रहा हूं। हिंसा की घटनाएं जो लोग भी कर रहे हैं वह ठीक नहीं है, वे लोग बिल्कुल अमानवीय काम कर रहे हैं।

बता दें कि, यह घटना ऐसे समय हुई जब सेना और असम राइफल्स के जवानों ने राज्य में हिंसा बढ़ने के बाद अपना अभियान तेज कर दिया है। सेना की टुकड़ियों ने गश्त बढ़ा दी हैं और जहां भी अवरोध लगाए गए थे, उन्हें हटा दिया गया है। सेना ने एक ट्वीट में कहा कि, हाल में हिंसा में वृद्धि के बाद सेना और असम राइफल्स के अभियान में तेजी लाई जा रही है।

वही दो दिन दिन पहले ही राज्य के खमेनलोक इलाके के एक गांव में उपद्रवियों के हमले में नौ लोगों की मौत हो गई थी और 10 घायल हो गए थे। खमेनलोक इलाके में एक कुकी गांव में बुधवार तड़के हुए हमले के बाद सुरक्षा बलों ने अपने अभियान को फिर से तेज कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here