बेरहम माँ ने अंधविश्वास के कारण अपने बच्चे का खौलते तेल में जलाया हाथ

मां ने बताया कि, बच्चा रो भी नहीं रहा था और दूध भी नहीं पी रहा था। इसलिए उसे लगा कि उसके बच्चे पर किसी ऊपरी चक्कर का साया है।

0

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ मां ने अपने ही पांच दिन के नवजात बच्चे के हाथो की उंगलिया अंधविश्वास के कारण खौलते तेल में जला दीं। मां ने बताया कि, बच्चा रो भी नहीं रहा था और दूध भी नहीं पी रहा था। इसलिए उसे लगा कि उसके बच्चे पर किसी ऊपरी चक्कर का साया है। उसने ऊपरी चक्कर को भगाने के कारण ऐसा किया।

यह पूरा मामला यूपी के बाराबंकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर का है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के इसरौली गांव के निवासी आशिया और इरफान अपने पांच दिन के बच्चे को इलाज के लिए लेकर आये थे। डॉक्टरों ने मासूम को देखा, तो उसके हाथ की पांचों उंगलियां बुरी तरह झुलस गई थी। जिसके बाद यह देखते हुए डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। जानकारी के मुताबिक, उंगलियां जलने और तेज बुखार की वजह से बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, बच्चे की मां आशिया को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

आशिया ने बताया कि, उसका बच्चा रविवार को पैदा हुआ था। वह न तो दूध पी रहा था और न ही रो रहा था। ऐसे में उसे लगा कि बच्चे पर भूत-प्रेत का असर है। जहाँ पति-पत्नी ने पांच दिन के मासूम की उंगलिया गर्म तेल में डाल दीं। आशिया ने बताया कि, उसके दो बच्चे पहले मर चुके हैं, इसलिए उसे डर था कि इसको भी कुछ ना हो जाए। वहीं पिता इरफान ने बताया कि, बच्चे की उंगलियां उसकी पत्नी ने जलाई हैं, वह उस समय घर पर नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here