हल्द्वानी में सख्स ने किया गाय के साथ रेप

अपराधी उत्तर प्रदेश के रामपुर क्षेत्र के स्वार का निवासी है।

0
Haldwani

उत्तराखंड के हल्द्वानी (Haldwani) शहर में एक युवक गाय के साथ दुष्कर्म करता पकड़ा गया। इस घटना से लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी युवक का सिर मुंडवाकर उसे पुलिस को सौंप दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपराधी उत्तर प्रदेश के रामपुर क्षेत्र में स्वार का निवासी है।

मामला हल्द्वानी (Haldwani) के थाना क्षेत्र मुखानी का है। यहाँ के निवासी महेश चंद्र ने बुधवार को इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी थी। महेश के अनुसार, उन्होंने अपनी गाय को चरने के लिए खेतों में छोड़ा था। दोपहर में वे गाय को देखने के लिए गए। इसी दौरान उन्होंने खेत के अंदर एक व्यक्ति को गाय के साथ दुष्कर्म करते देखा। दुष्कर्म कर रहे व्यक्ति ने गाय को रस्सी से बाँध दिया था। शिकायत में बताया गया है कि जब आरोपी ने महेश को अपनी ओर आते देखा तो वह पैंट बंद करते हुए भागने लगा।

लेकिन, महेश ने भागते युवक को दबोच लिया। इस बीच कई अन्य लोग भी मौके पर इकठ्ठा हो गए। आरोपी की उम्र लगभग 25 साल बताई जा रही है। अभी वह हल्द्वानी के बरेली रोड में रह रहा था। घटना से गुस्साए लोगों ने न केवल युवक की धुनाई की, बल्कि उसका सिर भी मुंडा दिया। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली, वो मौके पर पहुँचे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर IPC की धारा 377 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here