Homeराज्यउत्तराखंडहल्द्वानी जेल में 44 कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव

हल्द्वानी जेल में 44 कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव

उत्तराखंड: हल्द्वानी (Haldwani) जेल में 44 कैदी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (Human Immunodeficiency Virus) से संक्रमित पाए गए हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल (Sushila Tiwari Hospital) के एआरटी केंद्र प्रभारी डॉ. परमजीत सिंह (Paramjit Singh) ने कहा कि, 44 केदियों सहित एक महिला कैदी भी एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है।

डॉक्टर परमजीत सिंह (Paramjit Singh) के अनुसार, एचआईवी संक्रमित कैदियों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण जेल प्रशासन में हंगामा मचा हुआ है। कैदियों के इलाज के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि, एचआईवी (HIV) रोगियों के लिए एक एआरटी (antiretroviral therapy) केंद्र बनाया गया है। जहां संक्रमितों का इलाज किया जाता है। मेरी टीम लगातार जेल में कैदियों की जांच कर रही है।

डॉक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि,”जो भी कैदी एचआईवी से संक्रमित होता है, उसे राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के दिशा-निर्देशों के आधार पर मुफ्त इलाज और दवाएं दी जाती हैं।”
डॉ. परमजीत सिंह ने आगे कहा कि, “वर्तमान में जेल में 1629 पुरुष और 70 महिला कैदी हैं। इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी कैदियों की नियमित जांच कर रहा है, ताकि एचआईवी संक्रमित कैदियों का समय पर इलाज हो सके।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular