Prayagraj: मां ने जड़ा थपड़ तो घर से गायब हुआ 14 साल का किशोर

0
30

Prayagraj: शिवकुटी थाना क्षेत्र के शिलाखाना मोहल्ले से रिटायर्ड DYSP का पोता लापता हो गया है। इकलौते बेटे के अचानक घर से गायब हो जाने से मां की तबीयत बिगड़ गई है। पूरा परिवार किशोर को तलाशने में जुटा हुआ है। पुलिस को भी उसकी गुमशुदगी की सूचना दे दी गई है। घरवाले अनहोनी के डर से परेशान है।

नौवीं कक्षा का छात्र है किशोर

गुमशुदा किशोर के पिता मनोज कुमार द्विवेदी मूल रूप से सुल्तानपुर के रहने वाले है। प्रयागराज वह अपने परिवार के साथ शिवकुटी थाना क्षेत्र के शिलाखाना मोहल्ले में रहते है। मनोज प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनके पिता पुलिस हेडक्वार्टर से DYSP के पद से रिटायर्ड है। मनोज के दो बच्चे हैं। बेटा अध्ययन (14) नौवीं कक्षा का छात्र है जबकि बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है। बेटे अध्ययन का इस बार उनके परिवार ने मदर प्राइड स्कूल में एडमिशन कराया है।

किशोर के पिता मनोज द्विवेदी ने बताया कि अध्ययन की दादी अपने मायके गई थी। घर में पत्नी और बेटा अध्ययन थे। पढ़ाई को लेकर अध्ययन की मां ने उसकी पिटाई कर दी थी। जिसकी वजह से वह नाराज होकर घर से कही चला गया है और अभी तक नहीं लौटा है। बेटे अध्ययन के न मिलने से पूरा परिवार परेशान है। उसकी खोजबीन जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here