Raipur: प्यार का झांसा देकर किया युवती का रैप

पुलिस के मुताबिक होटल में ब्लैकमेलिंग और रेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

0
raipur

रायपुर शहर में एक युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर एक युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी ने लड़की की आपत्तिजनक वीडियो बना ली। उसके बाद युवती को ब्लैकमेल कर उसका रैप किया। इसके बाद भी आरोपी युवती को ब्लैकमेल करता रहा। इस बात से तंग आकर लड़की ने अपना नाम छिपाते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में वारदात को अंजाम देने वाले युवक को फिलहाल हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक एक होटल में ब्लैकमेलिंग और रेप की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी ईफ्तार नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने गलत तरीके से लड़की से शारीरक सम्बन्ध बनाए और उसे डराकर रुपए भी ऐंठ रहा था। आरोपी मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। फिलहाल रायपुर के बूढ़ातालाब के पास पुरानी बस्ती में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ईफ्तार ने कुछ महीने पहले रायपुर की एक युवती से दोस्ती की। फिर उस लड़की का नंबर लेकर उससे देर रात तक वॉट्सअप पर चैट किया करता था। इसके बाद उसे प्यार का इजहार करते हुए लव रिलेशन में फंसाया। लड़की को भरोसे में लेकर वो उसे होटल में लेकर गया। आरोपी ने पहले से ही मौदहापारा क्षेत्र के एक होटल में बुकिंग कर रखी थी। वहां उसने लड़की के साथ संबंध बनाया और उसका वीडियो बना लिया।

बाद में बदमाश ने उस लड़की को न्यूड वीडियो दिखाया और बोला अब जब कहूं साथ आना होगा, वर्ना वीडियो वायरल कर दूंगा। ब्लैकमेल करते हुए लड़के ने लड़की को खूब धमकाया, उससे रुपए मांगे। घर वालों से छुपाकर लड़की ने 10 हजार रुपए ईफ्तार को लाकर दिए। ईफ्तार के चंगुल में बुरी तरह से फंस चुकी लड़की ने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। युवक के परिजनों को भी इस कांड की जानकारी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here