दबंगो ने जमीनी विवाद में दलित मां, बेटी व रिश्तेदार को पीटा

वीडियो हुआ वायरल, दबंगो ने रिश्तेदार से छीने 50 हजार, उठा ले गए बाइक

0
55

कौशाम्बी: जनपद में जमीनी विवाद (land dispute) को लेकर गांव के दबंग युवकों ने दलित मां बेटी को लाठियो और डंडों से जमकर पीटा। मारपीट के दौरान वहाँ से गुजर रहे दलित महिला के रिश्तेदार के वीडियो बनाने पर उसको दौड़ा दिया। आरोप है कि दबंगों ने युवक से 50 हजार रुपए और बाइक लूट ली और वहां से फरार हो गये। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीक के पीएचसी भेजा गया। जहाँ कुछ दबंग लोग एंबुलेंस को भी रास्ते में रोकने का प्रयास करते रहे। वही पीएचसी मूरतगंज में भी दबंग युवक मंडराते दिखे। दहशत में रहे परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आपको बता दें किं कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवां गांव का मामला है। जहाँ के कुछ युवकों ने गांव की ही दलित महिला शकुंतला देवी पत्नी छोटे लाल और उसकी बेटी कविता को लाठियो से जमकर पिटाई कर दी। जिसमे महिला और उसकी बेटी गंभीर घायल हो गई। मारपीट की वीडियो महिला के रिश्तेदार ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

महिला का रिश्तेदार सुनील कुमार पिपरकुंडी गांव का रहने वाला है। उसका आरोप है किं उन दबंगों ने उसे भी दौड़ा लिया। इस दौरान वह दूसरे के घर पर छिप गया। जिसके बावजूद भी वह नही माने और उसको बाहर खींचकर उसके जेब में रखा लगभग 50 हजार रुपया छीन लिया और सड़क पर खड़ी अपाचे बाइक को भी उठा ले गए। दबंगो द्वारा अस्पताल पहुंचने पर भी उनके ऊपर दबाव बनाने की कोशिश की गयी।

भुक्तभोगी की तहरीर पर कोखराज थाना पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीओ सिराथू के जी सिंह ने बताया कि दो पक्षों में विवाद और मारपीट हुई है। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। उक्त युवकों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here