सपा नेता स्व बद्री नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर लगे ठुमके

0
Badri Narayan Singh

उत्तर प्रदेश: बलिया जिले (Ballia) के राजनैतिक गलियारों से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है, जहां पुण्यतिथि के अवसर पर बार बालाओं के ठुमके लगे। आपको बता दे कि सपा नेता स्व बद्री नारायण सिंह (Badri Narayan Singh) की पुण्यतिथि पर आयोजकों ने भीड़ के मनोरंजन के लिये नाच गाने का इन्तजाम कर रखा था। मामला सहतवार नगर पंचायत क्षेत्र का है, जहां सहतवार नगर पंचायत की अध्यक्ष सरिता सिंह के ससुर बद्री नारायण सिंह (Badri Narayan Singh) की पुण्यतिथि के अवसर पर अजीब नजारा दिखायी पड़ा। पुण्यतिथि के मौके पर सपा के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या मे स्थानीय लोग जुटे। इसी दौरान कार्यक्रम मे जमकर अश्लील डान्स भी हुआ। बार बालाओं ने इस मौके पर जमकर ठुमके लगाये। पुण्यतिथि पर बार बालाओं का अश्लील डांस लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here