सीतापुर में एक मासूम लापता बच्चे का मिला शव

हदसे की ख़बर सुने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

0
Sitapur

उत्तर प्रदेश के सीतापुर (Sitapur) में सनसनीखेज़ वारदात सामने आई। जिससे इलाके में सनसनी फेल गयी है। यहां एक मासूम बच्चे का शव पानी से भरे हुए गड्ढे में मिला है। मृतक बच्चे की पहचान समीर के रूप में हुई है। लोगों के मुताबिक मासूम समीर सुबह से ही लापता था। जिसके बाद उसकी जगह जगह खोजाबीन की, लेकिन वह नही मिला।

लापता बच्चे की जानकारी मछरेहटा पुलिस स्टेशन को दी गयी। मासूम समीर को उसके परिवारवाले लगातार ढूंढे जा रहे था, लेकिन उस मासूम की कोई खबर नहीं मिली, देर रात उन्हें जानकारी मिली, कि बबलू ने जिस जगह JCB की मशीन से गड्ढा खुदवाया था मासूम समीर का शव वही पड़ा हुआ है।

हादसे की ख़बर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी पुलिस अधिकारी को दी गयी। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पायेगा कि आखिर मामला है क्या। मासूम समीर वहां कैसे पहुंचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here