Delhi: 7 साल की बच्ची को कोयले से जलाया, चाकू से जीभ काटी

शिक्षक ने पुलिस को फोन कर घटना की पूरी जानकारी दी।

0
63
7-year-old girl

दिल्ली की राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में एक 7 साल की बच्ची से दरिंदग का मामला सामने आया है। आरोपी नर्स और उसके पति को दिल्ली पुलिस ने रुड़की से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उन्हें आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। आरोपी नर्स रेणु कुमारी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में काम करती है। उनके पति का नाम आनंद कुमार है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ये पता लगा रही है कि रेनू ने जब मासूम बच्ची को गोद लिया था, तो फिर उसके साथ दरिंदगी और बेरहमी से मारपीट क्यों करती थी? आरके पुरम थाना पुलिस बच्ची के साथ मारपीट मामले में रेनू के बेटे जॉनी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उसके शरीर पर 18 से ज्यादा चोटों के निशान है। पुलिस के मुताबिक पुरानी चोटों के भी काफी निशान बने हुए है। सफदरजंग अस्पताल में आरोपी नर्स रिश्ते में बच्ची की बुआ लगती है, लेकिन उसने बच्ची को गोद लिया था।

बच्ची के शरीर पर चोट के निशान स्कूल टीचर ने देखे, उसके बाद टीचर ने पुलिस को फोन किया। बच्ची ने पुलिस को बताया कि वो अपनी बुआ के साथ आर के पुरम में रहती है, कक्षा एक में पढ़ती है। बुआ ने गोद लेने के बाद उसकी पहले ही दिन से पिटाई शुरू कर दी। उसे दिसंबर और जनवरी में सर्द रातों में बिना कपड़े के घर की छत और बालकनी में सुलाया। उसे कोयले से जलाया और चाकू से उसकी जीभ काटी। साथ ही उसे गर्म पतीले में भी बिठाया। वहीं हर रोज उसकी पिटाई की जाती थी।

पुलिस ने केस दर्ज कर बच्ची की मेडिकल जांच कराई। फिर पहले बुआ का बेटा अरेस्ट हुआ और अब बुआ और फूफा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here