Delhi: एक महिला ने दूसरे महिला पर चाकू से किये कई वार

0
Delhi

दिल्ली में सिविल लाइन्स थाना अंतर्गत मजनूं का इलाके के एक घर से 35 साल की महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। मृतक महिला की पहचान 35 साल रानी के रूप में हुई है। महिला दिल्ली के सफदरजंग इलाके की रहने वाली है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को सपना नाम की एक महिला ने फोन कर सुबह 7 बजे घटना की जानकारी दी थी।

सपना ने बताया कि, उसके घर पार्टी थी कल रात जिसमें एक लड़का और दो और महिलाएं मौजूद थीं। तभी कुछ झगड़ा हुआ और फिर महिला को चाकू मारे गए, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे अरेस्ट कर लिया जायेगा। आरोपी और मृतक महिला इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के अंतर्गत शादियों पार्टियों में काम करते थे।

पूछताछ में सपना ने कबूला अपना जुर्म

उत्तरी दिल्ली के डीसीपी सागर कालसी के मुताबिक, सुबह 7 बजे जानकारी मिली कि 35 साल की रानी का शव मजनूं का टीला इलाके में एक घर की छत पर पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास 36 साल की सपना नाम की महिला खड़ी थी। जिसने बताया कि शव रानी का है शव लहूलुहान था। पूछताछ में सपना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, पुलिस के मुताबिक सपना और रानी मजनूं का टीला इलाके में एक किराए के मकान में रहती हैं। रानी गुरुग्राम में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। जबकि सपना शादियों में वेटर का काम करती थी। सपना तलाकशुदा है और उसकी एक बेटी है।

सपना ने रानी पर चाकू से कई वार किए

कल रात में सपना, रानी और मनीष छेत्री और एक अन्य तेनजिन नाम की लड़की और 4 से 5 अन्य लोगों ने पार्टी की और शराब पी। इसी बीच सपना और रानी का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और रात 1 बजे के बाद फिर से इन्होंने शराब पीनी शुरू कर दी और फिर दोनों झगड़ पड़े। इस बीच सपना ने सुबह करीब 4.30 बजे रानी पर किचन में इस्तेमाल होने वाले चाकू से कई वार किए। जिसके बाद रानी ने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, सपना शराब के नशे में रानी के पिता के लिए अपशब्द बोल रही थी, जिसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here