Prayagraj News: आम के बाग में मिली खून से लतपथ लाश

0
murder

सोमवार रात प्रयागराज जिले में एक शख्स की ईंट-पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी गयी है। घटना सहसों के थरवई इलाके की है। जहां सुबह लोगों ने शव को खून से लतपथ देखा तो हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, थरवई थाना इलाके के सिंगरामऊ गांव के रहने वाले संतोष कुमार मिश्रा (45) पुत्र स्वर्गीय छविनाथ मिश्रा तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। सोमवार शाम गांव में ही एक तेरहवीं का निमंत्रण खाकर आया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला।

सुबह गांव में ही कोखराज हंडिया हाईवे के किनारे स्थित आम के एक बड़े बगीचे में पड़ी चारपाई पर खून से लथपथ संतोष का शव ग्रामीणों ने देखा। हत्या की जानकारी परिजनों को हुई तो रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थरवई पुलिस के साथ ही गंगानगर डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here