Delhi: पत्‍नी के अफेयर से गुस्साए पत‍ि ने दोनों को उतारा मौत के घाट

रोह‍िणी इलाके से बेहद ही द‍िलदहला देने वाली घटना सामने आई है।

0
delhi

दिल्ली (Delhi) के रोहिणी इलाके से द‍िल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने पत्‍नी के पड़ोसी से अफेयर के बारे में पता चलने पर दोनों को मौत के घाट उतार द‍िया। हत्यारे को दिल्ली पुलिस (Delhi Polce) ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान इमरान के रूप में की गई है। मृतकों की पहचान आरोपी इमरान की पत्नी खुशबू और प्रेमी रंजीत के रूप में की गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताब‍िक रोहिणी इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को यह पता चलने पर हत्या कर दी कि उनका विवाहेत्तर संबंध है। पुलिस के मुताबिक, इमरान की शादी खुशबू से 12 साल पहले हुई थी और दंपती के 3 बच्चे हैं। आरोपी इमरान ई-रिक्शा चलाने का काम करता है।

र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक, इमरान और पड़ोसी कथ‍ित प्रेमी रंजीत दोनों एक फैक्‍ट्री में काम करते थे। सुबह करीब 8 बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुल‍िस ने दोनों के शव को कब्‍जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here