Delhi: पिता ने अपने 2 बच्चों की कुएं में डुबोकर की हत्या

आरोपी का कहना है कि उसकी दूसरी पत्नी बच्चों का ख्याल नहीं रखती थी।

0
delhi

फरीदाबाद में पारिवारिक कलह के चलते एक पिता ने अपने दो बच्चों को पानी में डुबोकर हत्या कर दी। सीकरी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पकड़ा गया संदिग्ध, जिसकी पहचान पुलिस ने भगत के रूप में की है। वह पलवल का रहने वाला है, फिलहाल वह श्याम कॉलोनी में रह रहा था। वह जेसी कंपनी में नौकरी करता था। आरोपी भगत ने गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे पांच साल की बेटी और चार साल के बेटे की हत्या कर दी। वह दो बच्चों को लेकर शगुन गार्डन के पास स्थित एक 15 फीट गहरे कुएं में कूद गया। कुएं में करीब पांच से छह फीट पानी भरा हुआ था।आरोपी ने दोनों बच्चों को पानी में अपने पैरों के तले दबा लिया।

आसपास के लोगों ने भागकर बच्चों को निकालने की कोशिश की। धीरेंद्र और नसीम नाम के व्यक्तियों ने कुएं में कूदकर आरोपी को धक्का दिया और बच्चों को दूसरे लोगों की सहायता से बाहर निकाला परंतु जब तक बच्चों की मृत्यु हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया. दोनों बच्चों को बीके अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

बच्चों को बाहर निकालने वाले धीरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर 58 थाने में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की पहली पत्नी की दो साल पहले मृत्यु हो चुकी है और उससे दोनों बच्चे थे। आरोपी ने दूसरी शादी कर ली थी और उसके बाद से उसके घर में झगड़ा शुरू हो गया था।

आरोपी का कहना है कि उसकी दूसरी पत्नी बच्चों का ख्याल नहीं रखती थी और आए दिन घर में क्लेश होता रहता था। इसलिए वह दोनों बच्चों को लेकर पानी में कूद गया जिससे बच्चों की मौत हो गई। पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here