Noida: यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र ने साथी छात्रा को गोली मारकर की खुदकुशी

शिव नादर यूनिवर्सिटी के कैंपस में पुलिस जांच कर रही है।

0
Student commits suicide

नोएडा के शिव नादर यूनिवर्सिटी में गुरुवार को एक छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाली एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। छात्र समाजशास्त्र का तृतीय वर्ष का छात्र था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की जांच जारी है।

छात्र अनुज लोकेश सिंह का बेटा शिव नादर विश्वविद्यालय में बीए समाजशास्त्र के तृतीय वर्ष का छात्र था। आज अनुज अपनी सहपाठी छात्रा से डाइनिंग हॉल के सामने मिला। दोनों ने लंबी बातचीत की और गले मिले। तभी अनुज ने पिस्तौल से छात्रा को गोली मार दी। उसने छात्र पर तीन गोलियां चलाईं। घटना के दौरान छात्र घायल हो गयी और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद अनुज ने बॉयज हॉस्टल के रूम नंबर 328 में जाकर खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। अनुज और मृतक छात्रा पूर्व से एक-दूसरे के अच्छे मित्र थे। उनके बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने पीटीआई-भाषा को बताया कि छात्र ने अवैध हथियार से छात्रा को गोली मारी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस उपयुक्त (जोन तृतीय) साद मियां खान ने बताया कि घटना गुरुवार को दोपहर के बाद थाना दादरी क्षेत्र के शिव नादर विश्वविद्यालय में हुई। छात्रा नेहा चौरसिया कानपुर की निवासी थी। अनुज पुत्र लोकेश सिंह अमरोहा जिले के ग्राम सोनगढ़ माफी का निवासी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here