रामपुर: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

0
Rampur

Rampur: उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur) जिले के कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जिलेभर के कर्मी कलेक्ट्रेट पहुंचे जहाँ पर उन्होंने अपनी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया है। अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को भी भेजा है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की अगुवाई में कई विभाग के कर्मी जोरदार नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहाँ पर उन्होंने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है। उनकी मांग पूरा ना होने पर जल्द ही आंदोलन की चेतावनी भी दी है। कर्मचारियों की मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री से माँग है कि उनकी पुरानी पेंशन बहाली को पूरा किया जाए क्योंकि रिटायरमेंट के बाद पेंशन उनकी आजीविका का एकमात्र सहारा है। कर्मियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here