Delhi: नौकरानी ने की बुजुर्ग मह‍िला की हत्‍या

0
2
killed elderly woman

द‍िल्‍ली के साउथ वेस्‍ट जिले के बिंदापुर थाना क्षेत्र के ओम विहार इलाके में बुधवार को एक बुजुर्ग महिला का शव घर में म‍िलने की सूचना प्राप्‍त हुई थी। दिल्ली पुलिस ने अब इस मुद्दे को सुलझा लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद घर की नौकरानी पर संदेह जताया गया था। नौकरानी घटना के बाद से फरार है। इस मामले में अब पुलिस ने फरार नौकरानी और उसके पुरुष मित्र को गिरफ्तार कर लिया है। हालां‍क‍ि पुल‍िस को शुरू में मामला लूट का लग रहा था।

द‍िल्‍ली पुलिस के सूत्रों के मुताब‍िक थाना बिंदापुर के ओम विहार इलाके में हत्या के संबंध में 12 अप्रैल को दोपहर करीब ढाई बजे सूचना मिली थी। करीब 66 वर्षीय महिला उषा अपने घर में मृत पाई गई थी। इसके बाद पुल‍िस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल की।

इसकी जांच में एक लड़की संदेह के घेरे में आई थी। यह लड़की घर में नौकरानी के रूप में काम करती थी। उसने अपने पुरुष साथी के साथ म‍िलकर इस हत्‍या की वारदात को अंजाम द‍िया। बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थीं और उनके बच्चे नोएडा में रहते है।

जानकारी के मुताब‍िक पीड़ित परिवार की ओर से नौकरानी का कोई वेर‍िफि‍केशन नहीं कराया गया था। जिससे नौकरानी के बारे में कुछ भी पता करने में कठिनाई हुई। यहां तक ​​कि फोन नंबर जैसी जानकारी भी उपलब्ध नहीं थी। हालांकि, दोनों आरोपियों की पहचान करने के लिए कई टीमों का गठन क‍िया गया था। यह सभी पुल‍िस टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

आख‍िरकार पुल‍िस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। द‍िल्‍ली पुल‍िस ने यूपी पुलिस के साथ मिलकर देर रात ऑपरेशन में गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उसको हिरासत में लिया गया। नौकरानी और उसके दोस्‍त से पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here