दिल्ली के शाहदरा में ज्योति कॉलोनी में एक शख्स ने अपने परिवार के तीन सदस्यों को चाकू मारकर खुदकुशी कर ली। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। शाहदरा के डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि सुशील वेस्ट विनोद नगर स्थित डीएमआरसी डिपो में सुपरवाइजर था।
पत्नी अनुराधा, बेटी अदिति और बेटे युवराज पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। बेटे युवराज का इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है, वहीं इस पूरे मामले में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
मृतकों में सुशील उम्र 45 साल, अनुराधा पत्नी-40 साल, बेटी अदिति-6 साल है। इनको चाकू मारा गया है। इसके बाद कंप्यूटर पर सर्च किया की कैसे सुसाइड करते हैं उसके बाद फांसी लगा ली। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर हत्या की क्या वजह है।




