हापुड़: दिनदहाड़े युवती की हत्या से मचा हड़कंप

0
Hapur

HAPUR: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहाँ एक सिरफिरे युवक ने घर मे घुसकर युवती को गोली मारी। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गयी। युवती की हत्या से मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

आपको बता दे कि यह घटना थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के तगासराय मोहल्ला की है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी से खफा एक सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े युवती के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवती को उपचार के लिए स्थानिय अस्पताल ले जाया गया जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कल युवती का लग्न लिखा जाना था। चार दिन बाद युवती की शादी होनी थी। उसके बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी युवक ने भी खुद को फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here