दिल्ली : गोविंदपुरी में वकील के ऑफिस में शख्स की गोली मारकर हत्या

0
delhi

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में वकील सुशील गुप्ता के ऑफिस में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम अनस अहमद है। हत्या के दो आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम अंकित और मुकीम है। सूत्रों के मुताबिक दोनों उसी घर की छत में छिपे हुए थे। फिलहाल आरोपी वरुण विधुरी की तलाश की जा रही है।

गुस्से में लोगों ने आरोपी की गाड़ी में तोड़फोड़ की। जबकि एक दूसरी सेंट्रो कार जो आरोपियों की नहीं थी उसमें भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस के मुताबिक ये वारदात रविवार देर रात को अंजाम दी गई। पैसों के विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक वकील सुशील गुप्ता के क्लाइंट जफरुल्ल का सैय्यद मुकीम नाम के शख्स से 4000 रुपए को लेकर झगड़ा चला रहा था।

उसी विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष सुशील गुप्ता के आफिस पर मीटिंग कर रहे थे, तभी दोनों पक्षो मे कहा सुनी हो गयी जिसके बाद आरोपियों ने गोली चला दी। उस दौरान वहां मौजूद अनस अहमद को गोली लगी और उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here