जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज को पूरा करने के दिए निर्देश

0
medical college

कौशांबी: जिलाधिकारी ने एकेडमिक बिल्डिंग (medical college) तथा गर्ल्स एवं ब्वायज हॉस्टल आदि के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दियें। उन्होंने फिनीशिंग कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक वायरिंग/उपकरण के कार्य की सामग्री मंगाकर स्टोर कर लिया जाय, जिससे इन कार्यों को समय से पूर्ण किया जा सकें। उन्होंने लिफ्ट लगाये जाने के कार्य में प्रगति लाने तथा मेडिकल कॉलेज (medical college) परिसर की सड़क का भी निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दियें। उन्होंने आवश्यकतानुसार लेबरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार सुनिश्चित किया जाय। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 निर्माण खण्ड-वन, प्रयागराज के0के0 श्रीवास्तव एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 सुनील कुमार शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here