जिलाधिकारी ने की विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा

सभी अधिकारी प्रतिदिन 10 बजे से 11 बजे तक जनता दर्शन कर उनकी समस्याओं को निस्तारित करें-- डीएम

0
District Magistrate

कौशाम्बी: जिलाधिकारी (District Magistrate) सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी (District Magistrate) ने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजे तक अपने कार्यालय में जनता दर्शन कर आमजन की समस्याओं को सुनकर निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता दर्शन न किये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए शासन को आख्या प्रेषित की जायेंगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को शिकायत रजिस्टर बनाने तथा प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर पर अंकित करने के निर्देश दियें। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने कार्यालयों की साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, अभिलेखों का व्यवस्थित तरीके से रख-रखाव तथा कर्मचारियों के जीपीएफ पासबुक एवं सर्विस बुक अपडेट रखने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर निवास करना सुनिश्चित करें तथा यह भी सुनिश्चित किया जाय कि अधीनस्थ अधिकारी भी तैनाती स्थल पर निवास करें। उन्होंने कहा कि आई0जी0आर0एस0 के तहत प्राप्त शिकायतों को गुणवात्तापूर्ण एवं समयान्तर्गत निस्तारित किया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत डिफाल्टर न होने पाये।

जिलाधिकारी (District Magistrate) ने जर्जर प्राथमिक विद्यालयों एवं पंचायत भवनों का मूल्यॉकन कर जॉच आख्या प्रस्तुत करने में विलम्ब करने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अभिंयता आर0ई0डी0, सहायक अभियंता लघु सिंचाई एवं सहायक अभियंता लो0नि0वि0 के वेतन रोकने के निर्देश दियें। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि आकांक्षात्मक विकासखण्ड मंझनपुर एवं कौशाम्बी में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाय। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को अमृत सरोवरों का सत्यापन कर ऐप पर अपलोड करने के निर्देश दियें। उन्होंने मनरेगा के अन्तर्गत किये जा रहें कार्यों में भी तेजी से प्रगति लाने तथा जिला कृषि अधिकारी को प्रधनमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के कार्यों में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दियें। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल एवं झटपट पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को भी समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें। मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को सम्बन्धित अधिकारियों के माध्यम से आगामी 27 जून 2023 को प्राथमिक विद्यालय खुलने के पूर्व जनपद के सभी विद्यालयों में साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दियें।

इसके साथ ही उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को विद्यालयवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा 27 जून को विद्यालयों में पहुॅचकर बच्चों का स्वागत किया जाय। उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कराये जा रहें कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों के स्तर पर ग्राम पंचायतों की जॉच आख्या लम्बित है, वे सभी अधिकारी ग्राम पंचायतों की जॉच कर शीघ्र आख्या उपलब्ध करायें। उन्होंने निराश्रित गोवंशों की समीक्षा के दौरान प्रत्येक गौशालाओं में भूसा-चारा आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दियें।

जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना, ऑपरेशन कायाकल्प, मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण आदि योजनाओ की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजीत प्रताप सिंह एवं डीएफओ आर0एस0 यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here