Varanasi: ससुर से हुई कहासुनी के बाद दामाद ने साले पर चलायी गोली

ससुर से किसी बात को लेकर झगड़ा करने पहुंचे दामाद ने साले पर अपनी रिपीटर गन से तीन गोलियां मारी और फरार हो गया।

0

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के दो गांवों में बखरिया और बनकट में गोली चलने से हड़कंप मच गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। रिश्ते में दोनों जीजा-साले बताए गए हैं। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजवा दिया है।

पुलिस के अनुसार, ससुर से किसी बात को लेकर झगड़ा करने पहुंचे दामाद ने साले पर अपनी रिपीटर गन से तीन गोलियां मारी और फरार हो गया और वहां से एक किलोमीटर दूर जाकर बनकट गांव में खुद को भी उड़ा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। वहीं इलाज के दौरान साले की भी बीएचयू ट्रामा सेंटर में मौत हो गई है।

पुलिस के मुताबिक, मिर्जापुर के रहने वाले दिनेश सिंह उर्फ़ पिंटू का वाराणसी के लोटा थानाक्षेत्र के बखरिया में ससुराल है। मंगलवार की सुबह वह अपनी रिपीटर गन लेकर ससुराल आया था। बातचीत के दौरान दिनेश और उसके ससुर राजेश से कहासुनी होने लगी। इसपर उसके साले गोपाल सिंह (36) ने विरोध किया तो उसने अपनी रिपीटर गन से गोपाल के ऊपर चार राउंड गोली चाल दी जिससे उसे गोली लग गयी। साले को गोली मारने के बाद दिनेश वहां से बाइक से फरार हो गया। वहां से एक किलोमीटर दूर बनकट गांव पहुंचा और रेलवे लाइन के किनारे खुद को कनपटी पर गोली मारकर खुद को उड़ा लिया।

जहाँ गोली की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे तो एक व्यक्ति खून से लथपथ गिरा पड़ा था। लोगों पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाई की। इस मामले में पुलिस ने बताया कि, गोली चलने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। एक गंभीर घायल को बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here