संसद भवन के कर्मचारियों की बदल जाएगी ड्रेस

संसद भवन के मार्शल अब सफारी सूट की जगह क्रीम कलर का कुर्ता और पैजामा पहन सकते हैं।

0

नए संसद भवन को लेकर सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार, संसद भवन के कर्मचारियों की ड्रेस बदल जाएगी और अब वह नई ड्रेस में नज़र आएंगे। ये ड्रेसें भारतीयता से प्रेरित होंगी। संसद भवन के मार्शल अब सफारी सूट की जगह क्रीम कलर का कुर्ता और पैजामा पहन सकते हैं। वहीं PDG की ड्रेस भी बदली जाएगी। सभी महिला कर्मचारी नए डिजाइन की साड़ियां पहन सकती हैं।

खबर ये भी है कि कर्मचारियों के लिए गोल गले की शर्ट भी है और खाकी कलर की पेंट भी है। उन्हें मणिपुरी टोपी भी पहनाई जा सकती है और शर्ट के ऊपर स्लीवलेस जैकेट भी हो सकती है। इन परिधानों को निफ्ट ने डिजाइन किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इसी वर्ष देश के नए संसद भवन का उद्घाटन किया था, जो पुनर्निर्मित सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा है। इसका निर्माण साल 2019 में शुरू हुआ था। इसका आकार त्रिकोणीय है। चूंकि दिल्ली भूकंपीय क्षेत्र-V में है, इसलिए इसकी बिल्डिंग को भूकंप-रोधी बनाया गया है। नए भवन में एक संविधान सभागार भी बनाया गया है। यहां भारतीय लोकतंत्र की यात्रा का दस्तावेजीकरण किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here