मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने किया विश्वनाथ मंदिर में पूजा -अर्चना

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगुनाथ का मंदिर परिसर में 60 बटुकों ने मंत्रोचार तथा डमरु दल ने डमरु बजा कर स्वागत किया।

0

वाराणसी आये दो दिवसीय दौरे पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगुनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन किया। मंदिर पहुंचने पर बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार व डमरू दल ने डमरू बजाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधिविधान से दर्शन-पूजन व जलाभिषेक किया। अधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।  

मॉरीशस के प्रधानमंत्री बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे। उन्होंने कॉरिडोर में फोटो भी खिंचवाई। विधिवत दर्शन पूजन के पश्चात श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने काष्ट का मॉडल उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया। मंदिर परिसर में 60 बटुकों ने मंत्रोचार तथा डमरु दल ने डमरु बजा कर स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here