Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दुबहड़ थान क्षेत्र अंतर्गत दुबहड़ गांव का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जब भगवान श्रीकृष्ण के छठियार के दिन श्रद्धालुओं की हिरासत के बाद हड़कम्प मच गया। पूरा मामला दुबहड़ थाना क्षेत्र दुबहड़ गांव का है।
जहां भगवान श्री कृष्ण की ग्रामीणों ने शोभा यात्रा निकाला था। भगवान श्री कृष्ण को पालकी में विराजमान थे। शोभा यात्रा निकाला गया था। जिसमें ग्रामीण और गांव के बच्चे उत्साह पूर्वक नाचते गाते हुए भगवान श्री कृष्ण के शोभायात्रा यात्रा में शामिल थे।
आरोप है कि इसी दौरान दुबहड़ थाना के सिपाही ने भगवान श्री कृष्ण के शोभा यात्रा में शामिल कुछ बच्चों और पालकी में सवार भगवान कृष्ण को भी थाने लेकर चले आये। नतीजन शोभायात्रा में शामिल ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। मिली जानकारी के मुताबिक दुबहड़ थाना प्रभारी का कहना है कि पालकी को छोड़ दिया जाएगा लेकिन बच्चों को नहीं छोड़ा जाएगा। हालांकि शोभा यात्रा को रोकने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।














