सर्दियों के मौसम में स्वास्थ्यवर्धक है केसर बादाम दूध पीना

0

सर्दियों में अगर कुछ गरमा गरम खाने या पीने को मिल जाए, तो शरीर को बड़ी राहत मिलती है। ऐसे मौसम में गरम चीजें हमारे शरीर को अच्छा महसूस कराती हैं, उन्हीं सबसे टेस्टी और फायदेमंद चीजों में दूध भी आता है। सर्दियों में दूध पीना शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है यह तो आप सभी जानते हैं, पर आप सर्दियों में दूध के साथ एक बहुत अच्छी हॉट ड्रिंक तैयार कर सकती हैं।

सामग्री

  • दूध- 1लीटर
  • शक्कर- 4 से 5 चम्मच
  • बादाम- 1/2 कप
  • हरी इलायची- 4
  • केसर- 10 से 12 कलियां
  • शक्कर- स्वादानुसार

विधि

  • केसर बादाम मिल्क बनाने के लिए आप बादाम को करीब 1 घंटे के लिए भिगो दें।
  • जब बादाम भीग जाएं तो उसके छिलके छील कर हटा लें।
  • इसके बाद भीगे हुए बादाम में थोड़ा दूध मिलाकर अच्छे से पीस लें।
  • पेस्ट बनाते समय आप दूसरी तरफ थोड़े से गुनगुने दूध में केसर की कलियां डालकर मिला लें।
  • दूध को धीमी आंच पर उबालना शुरू करें और गर्म दूध में बादाम का पेस्ट डालें।
  • बादाम और दूध का मिश्रण जैसे ही अच्छी तरह से पक जाए तो इसमें शक्कर मिलाएं।
  • अब दूध में कुटी हुई इलायची और केसर के साथ गरम किया दूध मिलाएं।
  • इसके बाद हॉट केसर बादम मिल्क को गरमा-गरम सर्व करें, साथ ही गार्निशिंग के लिए कटे बादाम और काजू का इस्तेमाल करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here