पाक से आए ड्रोन को अमृतसर के पास बीएसएफ जवानों ने मार गिराया

0
79
drown photo

पाकिस्‍तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, वो लगातार ड्रोन के द्वारा हथियार और नशीले पदार्थ भेजने का प्रयास कर रहा है। आज भी सीमापार से आए ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की, जिसे बीएसएफ के जवानों (BSF jawans) ने सीमा पर ही मार गिराया। 14 और 15 अप्रैल की दरमियानी रात्रि को सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मुल्लाकोट, अमृतसर के पास के क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु (ड्रोन) के प्रवेश की भनक हुई। सैनिकों ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए घुसपैठ करने वाले ड्रोन पर गोलीबारी की और उसे मार गिराए।

अमृतसर के गहराई वाले क्षेत्र में तैनात सैनिकों ने गांव बछिविंड के गेहूं के खेत में ड्रोन और कुछ गिरने की आवाज भी सुनी। क्षेत्र की तलाशी के दौरान, बीएसएफ के जवानों (BSF jawans) ने गेहूं के खेतों से एक बड़ा बैग बरामद किया, जिसमें नशीले पदार्थों के 3 पैकेट हेरोइन होने का संदेह था। एक लोहे की अंगूठी और एक चमकदार पट्टी भी बरामद हुई। इसके बाद से पूरे इलाके में तलाश अभियान जारी है।

इससे पूर्व बुधवार को भी सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए एक ड्रोन को मार गिराया था। ड्रोन से बांधे गए पैकेट से एके-47 राइफल की पांच मैगजीन, 131 गोलियां, दो लाख रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किया गया था। जहां रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि,”12 और 13 अप्रैल की दरमियानी रात भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर ड्रोन बरामद किया। जो जिले के सुंदरबनी सेक्टर के बेरी पट्टन इलाके में पाकिस्तान से नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसा था।” इस प्रकार आज भी एक ड्रोन को बीएसएफ जवानों (BSF jawans) ने मार गिराए है। जहां एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों के नापाक मंसूबों को जवानों ने नाकाम कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here