अमृतपाल की पत्नी को नहीं किया गया अरेस्ट

अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की पत्नी किरणदीप कौर को अभी हिरासत में नहीं लिया गया है।

0
54

‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की पत्नी किरणदीप कौर को अभी हिरासत में नहीं लिया गया है, पंजाब पुलिस सूत्र स्पष्ट करें, लेकिन इमीग्रेशन विभाग द्वारा फ़िलहाल पूछताछ की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

बता दे कि, खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वही उसकी पत्नी किरणदीप कौर (Kirandeep Kaur) फरार होने की फिराक में थी। जिसे लेकर खबर आयी की उसे गुरु रामदास इटरनैशनल एयरपोर्ट अमृतसर में रोका गया है और उसे अरेस्ट कर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि, किरणदीप कौर अमृतसर एयरपोर्ट से लंदन रवाना होने वाली थी। उसे एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है। उसे सुरक्षा में रखकर पूछताछ की जा रही है। वही, अब खबर है कि किरणदीप कौर को अभी हिरासत में नहीं लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here