उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, निकाय चुनाव के चलते अवैध शस्त्रों की रोकथाम के लिए हरदोई पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। जहाँ मझिला व लोनार पुलिस ने 6 अवैध शस्त्र व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद कर 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने 2 अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों से कई असलहे बनाने के सामान बरामद किये है।
जहाँ निकाय चुनावों के चलते सक्रिय हुई हरदोई पुलिस अन्य स्थानों पर भी छापेमारी कर रही है। बता दे कि, निकाय चुनावों में गड़बड़ी फैलाने व अपराध करने के लिए इन अवैध शस्त्रों का दुरुपयोग हो सकता था। जहाँ भनक मिलते पुलिस सक्रीय हुई और छापेमारी कर कई अवैध शस्त्र बरामद किये। इसी के साथ तीन अभियुक्तों को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है।




