अमृतपाल की पत्नी किरणदीप को पुलिस ने किया अरेस्ट

0
2
Amritpal

‘वारिस पंजाब दे’ अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इधर उसकी पत्नी किरणदीप कौर (Kirandeep Kaur) फरार होने की फिराक में थी। उसे गुरु रामदास इटरनैशनल एयरपोर्ट अमृतसर ( Shri Guru Ram Dass International Airport Amritsar) में रोका गया है और उसे अरेस्ट कर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि, किरणदीप कौर अमृतसर एयरपोर्ट से लंदन रवाना होने वाली थी। उसे एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है। उसे सुरक्षा में रखकर पूछताछ की जा रही है।

पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ 18 मार्च को कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस उसे पकड़ती लेकिन वह टीम को चकमा देकर फरार हो गया था। उसके बाद से पूरे पंजाब समेत हरियाणा, यूपी, दिल्ली और सभी आसपास के राज्यों में पुलिस अलर्ट है। जिसकी तलाशी में लगातार पुलिस की टीम जुटी हुई है। फ़िलहाल वो पुलिस की गिरफ्त्त से बाहर है। वही उसके कई साथियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here