राहुल की याचिका पर आज सूरत की अदालत सुनाएगी अपना फैसला

सजा को लेकर राहुल गाँधी द्वारा याचिका दायर करने के बाद 3 अप्रैल को सूरत सत्र न्यायालय ने कांग्रेस नेता को जमानत दे दी थी।

0
48

Surat: ‘मोदी सरनेम’ मामले में मिली सजा के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की याचिका पर आज सूरत की एक अदालत (Surat court) अपना फैसला सुना सकती है। याचिका में ‘मोदी सरनेम’ पर की गई टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने की मांग की गई है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को मोदी सरनेम पर गलत टिप्पणी करने के चलते सूरत की अदालत (Surat court) ने 2 साल की सजा सुनाई है। उनके खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में अदालत ने उन्हें दोषी पाने के बाद यह सजा सुनाई थी। हालांकि, सजा को लेकर राहुल गाँधी द्वारा याचिका दायर करने के बाद 3 अप्रैल को सूरत सत्र न्यायालय ने कांग्रेस नेता को जमानत दे दी थी।

राहुल गाँधी को दो साल की हुई है सजा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड से लोकसभा सांसद थे, लेकिन सूरत की निचली अदालत द्वारा 23 मार्च को उन्हें दो साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

हालांकि, सत्र न्यायालय ने बाद में पूर्व सांसद को जमानत देते हुए शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी (Purnesh Modi) और राज्य सरकार को उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने की कांग्रेस नेता राहुल की याचिका पर नोटिस भी जारी किया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुना और फिर 20 अप्रैल के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया।

यह है मामला

बता दें कि, यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले एक प्रचार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ‘मोदी उपनाम’ का उपयोग करने वाली टिप्पणी से संबंधित है। अप्रैल 2019 में कर्नाटक के कोलार की एक रैली में राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि, कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है?

इस मामले में गुजरात भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया था, जिसपर उन्हें दो साल की सजा हुई। बीजेपी ने राहुल गाँधी की टिप्पणी को मोदी और पूरे ओबीसी समाज के खिलाफ बताया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here