आनंद मोहन सिंह की रिहाई के बाद जी कृष्णैय्या के परिवार ने कही ये बात

गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैय्या की हत्या के आरोप में आनंद मोहन सिंह को उम्रकैद की सजा हुई थी।

0
37

Bihar: पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह (Anand Mohan Singh) की सहरसा जेल (Saharsa jail) से रिहाई के बाद गोपालगंज के डीएम रहे जी कृष्णैय्या (G Krishnaiahs) के परिवार की तरफ से पहला बयान है। उनकी पत्नी उमा देवी और बेटी निहारिका ने एक बातचीत के दौरान कहा कि, बिहार सरकार के इस फैसले की आलोचना की है।

उन्होंने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से इस मामले में दखल देने की अपील की है। गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैय्या (G Krishnaiahs) की हत्या के आरोप में आनंद मोहन सिंह को उम्रकैद की सजा हुई थी लेकिन बिहार सरकार ने नियमों को बदलते हुए आज सुबह आनंद मोहन सिंह को रिहा कर दिया।

जी कृष्णैय्या का परिवार इस फैसले से बेहद नाराज है। जी कृष्णैय्या की पत्नी उमा देवी ने कहा कि, इस तरह फैसले से समाज में सही संदेश नहीं जाएगा और अधिकारियों का मनोबल गिरेगा। वहीं उनकी बेटी ने इस सवाल पर कि आनंद मोहन का परिवार भी पिछले कई वर्षों से दुख झेल रहा है, कहा कि दोनों परिवारों के दर्द की तुलना नहीं हो सकती। बता दें कि, आनंद मोहन को आज जेल से रिहा कर दिया गया है। उन्हें सुबह 6:15 बजे ही जेल से रिहा कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here