Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डंपर ने घसिटी बाइक, 1 मौत

प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डंपर ने घसिटी बाइक, 1 मौत

प्रयागराज जिले में मंगलवार की देर रात डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। यहाँ हादसा प्रयागराज-वाराणसी हाईवे क्षत्रे की परलीलापुर रोड के पास रात तकरीबन सवा ग्यारह बजे हुआ। बाइक और डम्पर की भिड़ंत में शिकार हुआ बच्चा दिव्यांश अपने मामा, बड़ी मां और मां के साथ बाइक से हनुुमानगंज के कोटवा से झूंसी होते हुए झलवा पीपलगांव जा रहे था। जहां झूंसी के लीलापुर रोड के पास डंपर ने बाइक मेंं पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर के पिछले हिस्से में फंसी बाइक 20 मीटर दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में जख्मी दो महिलाओं और युवक को पुलिस ने एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है।

दावत में शामिल होने गया थे

संगम नगरी, झलवा थाना क्षत्रे के पीपलगांव निवासी दिलीप की पत्नी संजू देवी अपने आठ साल के बेटे दिव्यांश, भाई बब्लू तथा जेठानी मंजू देवी के साथ मंगलवार की रात तकरीबन सवा ग्यारह बजे बाइक से हनुुमानगंज के कोटवा गांव से झलवा लौट रहे थे। कोटवा में रिश्तेदार रामजी के यहां निशान चढ़ाने के बाद दावत थी। सभी दावत में शामिल होने गए थे। बाइक बब्लू चला रहा था। एक ही बाइक पर दो महिलाओं व बच्चे समेत चार लोग सवार थे।

20 मीटर दूर तक घिसटी बाइक

टक्कर लगने के बाद बाइक डंपर के पिछले हिस्से में फ़स गयी जिस वजह से बाइक हाईवे पर तकरीबन 20 मीटर दूर तक घिसटती चली गई। इस दौरान आठ साल के दिव्यांश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आक्रोशित लोग पुलिसकर्मियों पर भी हमलावर हो गए। हालांकि पुलिस ने तत्काल हालात पर काबू पाते हुए हादसे में जख्मी दोनों महिलाओं और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटनाग्रस्त क्षत्रे होने के कारण हाईवे पर काफी देर बाधित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular