एटा: हत्या का प्रयास करने पर 25000 का इनाम बदमाश गिरफ्तार

0

यूपी के एटा (Etah) पुलिस ने ₹25000 के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने का काम किया है। पकड़े गए आरोपों पर आरोप लगा है कि उसने हत्या का प्रयास किया था। इस मामले में आरोपी के ऊपर ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था।

मामूली बात को लेकर हुआ था झगड़ा

एटा (Etah) जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में हत्या के प्रयास की घटना में बातचीत चल रही प्रशांत गुप्ता उर्फ पीजी को एटा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घटना, कम के अनुसार उक्त घटना 5 अक्टूबर 2023 को घटी जिसमें राधेश्याम वार्ष्णेय पुत्र नरेश वावू निवासी ठण्डी सडक थाना कोतवाली नगर एटा ने थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि प्रशांत गुप्ता पुत्र महेश गुप्ता द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके साथ गाली गलौज करते हुए, मारपीट करने व जान से मारने की नियत से फायर किया था।

आरोपी के ऊपर रखा गया था 25000 का इनाम

उक्त मुकदमे में फरार आरोपी प्रशांत गुप्ता को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर , गिरफ्तारी न होने पर उक्त आरोपी पर एटा पुलिस द्वारा 25000 रुपए के इनाम घोषित किया गया था उक्त अभियुक्त प्रशांत गुप्ता को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 18 फरवरी 2024 को समय करीव 1.10 बजे नन्नूमल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here