हरदोई: पुलिस और अंतर्जनपदीय बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश घायल

बदमाश के पैर में लगी गोली वहीं, 2 पुलिसकर्मी भी बदमाश की गोली से हुए घायल।

0

Uttar Pradesh: हरदोई (Hardoi) के बिलग्राम थाना क्षेत्र में हुई पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। वहीं दो पुलिसकर्मी भी बदमाश की गोली लगने से घायल हो गये। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी से पता चला है कि हरदोई (Hardoi) की थाना बिलग्राम पुलिस, एसओजी/स्वाट व सर्विलांस टीम द्वारा 01 शातिर अंतर्जनपदीय बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से एक ऑल्टो कार व एक अवैध शस्त्र बरामद किया गया है। आपको बता दे कि बीते दिनों हरदोई (Hardoi) के कई थाना क्षेत्र में लगातार चोरियां हुई थी, जिसमें अंतर्जनपदीय गिरफ्तार अभियुक्त शामिल था।

लगातार हो रही चोरियों के खुलासे हेतु हरदोई पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गयी थी। चेकिंग के समय कन्नौज तिराहे की ओर से आ रही तेज रफ्तार अल्टो कार को पुलिस टीम द्वारा रोकने के दौरान मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त अभिनय कटियार उर्फ सन्नी पुत्र रामनिवास उम्र करीब 33 वर्ष कुटरा, कोतवाली फतेहगढ़, फर्रुखाबाद का निवासी है।

बदमाश के कब्जे से एक अवैध शस्त्र, कारतूस एवं अल्टो कार बरामद हुई है। गिरफ्तार अंतर्जनपदीय अभियुक्त अभिनय कटियार के विरुद्ध कई जिलों में गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली लगने से 02 पुलिसकर्मी भी घायल हो गये है। घायल अभियुक्त व पुलिस कर्मियों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here