देवास जिले में आबकारी विभाग ने की कार्यवाही

0

Dewas: मध्य प्रदेश के देवास जिले (Dewas) में आबाकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी में आबकारी विभाग ने बिहारीगंज में कार्यवाही कर 150 पाव देशी मदिरा मशाला, 100 पाव देशी मदिरा प्लेन, 50 पाव विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की, 2 बोतल ओल्ड मॉन्क रम, 50 पाव विदेशी मदिरा बैगपाइपर, 2 बोतल रॉयल स्टैग, 3 बोतल 8 पीएम बोतल, 8 पाव ओल्ड मॉन्क रम बरामद की गई है।

जिस मकान में यह सामग्री मिली वहाँ मौके से कोई नहीं मिला। मकान स्वामी की तलाश की जा रही है। मदिरा की मात्रा 50 बल्क से अधिक होने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गया है। आबकारी विभाग ने बताया कि जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 38 हजार 940 रूपये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here