पीपलरावां: भंडारे के साथ हुआ मेले का समापन

हजारों भक्तों ने किया भंडारे में प्रसाद ग्रहण।

0

Pipalrawan: देवास जिले के पीपलरावां (Pipalrawan) क्षेत्र के समिपस्थ ग्राम खुटखेड़ा पहाड़ी पर स्थित देवनारायण भगवान के मंदिर में क्षेत्रीय दानदाता के जन सहयोग से 9 फरवरी से विशाल मेले का व भागवत पुराण तथा देवनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया जा रहा था। 15 फरवरी को भगवान देवनारायण की शोभायात्रा निकालकर जल जत्रा के साथ मेले का समापन किया गया।

मेले में आसपास के हजारों देवनारायण भगवान के भक्तगणों व मातृशक्ति ने देव दर्शन कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया तथा भंडारे का लाभ लिया। मेला समिति के द्वारा कई वरिष्ठ जनों का दुपट्टा व श्रीफल देकर सम्मान किया गया। वहीं देवास जिले के वरिष्ठ पत्रकार राय सिंह सेंधव ने देवनारायण भगवान के मंदिर में देव दर्शन किये। पत्रकार प्रहलाद सिंह धाकड़ ने अंबाराम शिंदे के साथ सेधंव ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं संपूर्ण देवास जिला पत्रकार यूनियन की ओर से मेला समिति खुटखेड़ा के देवनारायण भगवान के भक्तगणों को सादुवाद देता हूं जिनके सार्थक प्रयास से विशाल धार्मिक आयोजन में अपना तन मन धन अर्पित कर अपना योगदान प्रदान किया, जो बधाई के पात्र है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here