बलिया: सामुदायिक शौचालय मे मिले सामूहिक विवाह योजना के सरकारी उपहार

0
Ballia

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) में जहां मनियर मे सीएम सामूहिक विवाह योजना मे घोटाले का मामला अभी ठंडा भी नही पड़ा है कि बलिया के रेवती इलाके मे एक सामुदायिक शौचालय मे सामूहिक विवाह योजना के तहत दंपत्तियों को प्रदान किये जाने वाले सरकारी उपहार छिपाये गये मिले। इस मामले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि रेवती क्षेत्र मे एक कम्युनिटी टॉयलेट मे सामूहिक विवाह योजना के तहत लाभार्थियों को दिये जाने वाले उपहार बन्द मिले।जिसे देख कर लोग चौंक पड़े। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद सीएम कविता सामूहिक विवाह योजना मे घोटाले के गम्भीर सवाल खड़े हो रहे है।गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व ही बलिया के मनियर मे सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम मे बड़ा घोटाला सामने आया था। जिसमे एडीओ समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here